बिलासपुर

बिलासपुर जिले में नए उप तहसील सकर्रा की शुरुआत…25 गांवों के किसानों और ग्रामीणों को मिली सौगात,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप सकरी तहसील के ग्राम सकर्रा को उप तहसील घोषित किया गया है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण ने 24 तारीख को आदेश जारी कर दिए हैं। बहुत जल्द वहां नायब तहसीलदार बैठना शुरू कर देंगे। तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह के पहल एवं प्रयासों से सकर्रा में उप तहसील का गठन संभव हो सका है। फिलहाल ग्राम पंचायत भवन में उप तहसील का काम-काज शुरू होगा। इससे उस इलाके के 7 पटवारी हल्कों के 25 गांवों के किसानों और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्हें अब लम्बी दूरी तय कर राजस्व संबंधी छोटे-मोटे कामों के लिए सकरी आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सकर्रा उप तहसील में अमसेना राजस्व निरीक्षक मण्डल के 7 पटवारी हल्का शामिल होंगे। इनमें पटवारी हल्का 33 के अंतर्गत ग्राम कोड़ापुरी, मेड़पारा बाजार, सकेती, सांवाताल, पटवारी हल्का 34 के ग्राम कुरेली, केकराड़, ठाकुरकांपा

, खजुरी, पटवारी हल्का 35 के ग्राम मुरू, पथराली, बुटेना, कबराकांपा, पटवारी हल्का 36 के ग्राम खरकेना, मेड़पार छोटा, डिघोरा, पटवारी हल्का 37 के ग्राम छतौना, बोड़सरा पाली, हल्का नम्बर 38 के ग्राम अमसेना, बेलमुण्डी तथा पटवारी हल्का 39 के ग्राम सकर्रा, कोपरा, सिधिरी, उड़ेला एवं सरसेनी शामिल हैं। नवगठित उप तहसील सकर्रा के उत्तर दिशा में तखतपुर तहसील, दक्षिण में बिल्हा तहसील, पूर्व में सकरी तहसील एवं पश्चिम में मुंगेली जिला का पथरिया तहसील स्थित है। नए उप तहसील की घोषणा के पूर्ण होने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

error: Content is protected !!
Letest
5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार,