जांजगीर चाँपा

रेलवे स्टेशन के पास अवैध रूप से गांजा लेकर खड़े 2 आरोपी गिरफ्तार….कब्जे से 4 लाख का गांजा बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – अकलतरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्यप्रदेश के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 किलो 820 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को उपनिरीक्षक के.के. साहू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन अकलतरा के पास दो युवक अवैध गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही थाना अकलतरा की टीम ने रेलवे पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वहां दबिश दी। मौके पर दो युवक सूटकेस और बैग के साथ खड़े मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नेपाल सिंह 28 वर्ष और प्रदीप सिंह 21 वर्ष, दोनों निवासी दमोह (मध्यप्रदेश) बताए।

तलाशी लेने पर उनके बैग से कुल 20 किलो 820 ग्राम गांजा मिला। बरामद गांजे की कीमत करीब 4.20 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना अकलतरा लाया गया, जहां उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 412/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सबूत पुख्ता पाए जाने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। जिले में गांजा बिक्री और खपत पर अंकुश लगाने पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस सफलता में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उपनिरीक्षक के.के. साहू, प्रधान आरक्षक राकेश चतुर्थी, आरक्षक अजीत सिंह राज, उमेश यादव और विजय राठौर की सक्रिय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...