जशपुर

गणेश विसर्जन जुलूस में बोलेरो से कुचलकर 4 की मौत…. आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जशपुर – थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम जूरुडांड में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए भीषण हादसे के आरोपी ड्राइवर सुखसागर दास 32 वर्ष को पुलिस ने इलाज के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी नशे की हालत में बोलेरो वाहन क्रमांक CG 15 CR 1429 चलाते हुए जुलूस में शामिल लोगों पर चढ़ा दिया था। घटना 2 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है, जब ग्राम जूरुडांड में लगभग 100–150 ग्रामीण गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल थे। जुलूस के साथ ट्रैक्टर और डीजे भी चल रहा था। उसी समय नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुदमुरा निवासी आरोपी सुखसागर दास ने तेज रफ्तार बोलेरो से भीड़ को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की।

हादसे में घायल आरोपी ड्राइवर को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या चार हो गई। हालत में सुधार के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी। आरोपी पर थाना बगीचा में BNS की धारा 281, 125(A), 105 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह...