बिलासपुर

बिलासपुर खनिज विभाग की कार्रवाई …अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के 06 मामले दर्ज, 9 वाहन पकड़े गए

रमेश राजपूत

बिलासपुर – खनिज विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है, इसीक्रम में मस्तूरी , सरकंडा एवं लाल खदान क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 04 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है । जप्त वाहनों में 02 वाहनों में रेत , 01 वाहन में चूनापत्थर ( गिट्टी ) , 01 वाहन में मिट्टी ( ईट ) का अवैध परिवहन किया जा रहा था । उक्त सभी वाहनों को थाना कोनी , थाना सरकंडा एवं खनिज जांच नाका लावर ( मस्तूरी ) में सुरक्षार्थ रखा गया है । जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है । खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है ।

उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन / परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा । उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त शिकायत के आधार पर ग्राम बुटेना एवं दर्रीघाट क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध उत्खनन कर रहे 02 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई । ग्राम बुटेना क्षेत्र में अवैध मिट्टी मुरूम उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर 02 हाईवा , 1 नग जेसीबी तथा दर्रीघाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर 02 ट्रेक्टर जप्त कर खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...