तखतपुर

गणेश विसर्जन में डीजे को लेकर विवाद… उपसरपंच पति-पत्नी और परिजनों पर रॉड और डंडे से हमला, छह आरोपी नामजद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिलौनी में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बंद कराने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उपसरपंच पति महेश यादव और उनके परिजनों पर गांव के ही छह लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित महेश यादव ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थी महेश यादव ने बताया कि 7 सितंबर की शाम गणेश विसर्जन के लिए डीजे बजाया जा रहा था। रात होने और बिना अनुमति के डीजे बजाने पर उन्होंने इसे बंद करा दिया और सभी लोगों से अपने घर जाने को कहा। इसी बात से नाराज होकर देर शाम करीब 7 बजे रितेश यादव उर्फ बद्री, अभिषेक यादव, प्रेमचंद यादव उर्फ गोलू, राजेश उर्फ लल्लू, उमेश यादव और धनसाय यादव कार और मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडा-लोहे की रॉड निकालकर घर के भीतर घुस आए। हमले में महेश यादव, उनके बेटे अंकित यादव, भाई रामावतार व तुलसीराम यादव सहित बेटी कोमोलिका, भाभी कमला बाई और पत्नी संध्या यादव घायल हो गए। सभी को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं और खून बहने की स्थिति भी बनी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने महेश यादव की शिकायत पर रितेश यादव उर्फ बद्री, अभिषेक यादव, प्रेमचंद यादव, राजेश यादव उर्फ लल्लू, उमेश यादव और धनसाय यादव के खिलाफ धारा 115(2), 191(2), 296, 333 और 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...