मस्तूरी

मस्तूरी:- हाइवा ने बाइक सवार 2 भाइयों को रौंदा….एक भाई की घटना स्थल में हुई दर्दनाक मौत,दूसरा गंभीर, हॉस्पिटल रिफर

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक भाई की मौत हो गई वही दूसरा भाई हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिस्दा में रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे के आसपास रिस्दा लीलागर पुल के पास पामगढ़ तरफ से आ रही हाइवा क्र. CG 10 BF 9981 ने मस्तूरी से पामगढ़ की ओर जा रहे बाइक क्र.CG 10 EM 8676 को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे पहिए की नीचे आने से बाइक चला रहे तरण कुमार धुरी पिता स्व. कार्तिक धुरी उम्र 25 वर्ष की घटना स्थल में ही मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक में पीछे बैठे बड़े भाई रज्जू धुरी पिता स्व. कार्तिक धुरी उम्र 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल मस्तूरी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया,जहां तरण को मृत घोषित कर दिया वही रज्जू को तत्कालीन उपचार के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया गया है

जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है वहीं घटनाकारित हाइवा को ड्राइवर घटनास्थल पर छोड़ मौके से फरार हो गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल