जशपुर

युवक- युवती की मिली संदिग्ध लाश.. हत्या या आत्महत्या,पुलिस जुटी जांच में,

भुवनेश्वर बंजारे

जशपुर – जिले में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां युवक और युवती की लाश पुलिस को मिली है। जिसमे एक ओर युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा है तो वही युवती उसी पेड़ के नीचे मृत पड़ी हुई है। अभी तक पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला जिले के कोल्हेन झरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के माटी पहाड़ छर्रा गांव का है। मामले में सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतिको की पहचान कर परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि जानकारी के मुताबिक 17 सितम्बर को मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में सूचना दिया था कि 16 सितम्बर की रात्रि लगभग 08.00 बजे के आसपास उसकी बेटी मृतिका संदिला पैंकरा, खाना खाकर घर से निकली थी, काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर, उनके परिजनों के द्वारा आस पास पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान 17.09.25 को उन्हे सूचना मिली की माटीपहाड़ छर्रा के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे, इसकी बेटी मृत अवस्था में मिली, और उसी पेड़ के ऊपर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इधर मामले में पुलिस के पूछताछ पर मालूम चला कि, मृत युवती नाम संदिला पैंकरा है जो कि माटी पहाड़ छर्रा की निवासी है, और फंदे पर लटके युवक का नाम चूड़ा मणि साय है, और वह टांगर गांव थाना कांसाबेल का निवासी है। उसके रिश्तेदार माटी पहाड़ छर्रा में रहते हैं, जिससे वह माटी पहाड़ छर्रा में आता जाता रहता था। इस पुरे मामले में पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जिसमे युवक द्वारा युवती की हत्या कर, आत्म हत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। जहा से पीएम रिपोर्ट के आधार पर उक्त मामले की वास्तविक बात सामने आ सकेगी की आखिर यह मामला हत्या और आत्महत्या का है। मामले में स्थानीय पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...