छत्तीसगढ़तखतपुर

आमने सामने से दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत, एक की मौत, दो जख्मी

इस सड़क हादसे में एक बार फिर सड़क इंसानी खून से लाल हो उठा

सत्याग्रह डेस्क

एक बार फिर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई वही दो युवक जख्मी होकर अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार को उसलापुर निवासी अयोध्या श्रीवास अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर टीवी लेकर कवर्धा जा रहा था। यह दोनों बरेला गोयल राइस मिल के पास पहुंचे ही थे कि तभी मुंगेली की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए इन्हें सामने से ठोकर मार दी। मोटरसाइकिल में आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों ही मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं मोटरसाइकिल चला रहे उसलापुर निवासी अयोध्या श्रीवास के सर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

वहीं पीछे टीवी पकड़ कर बैठा उसका साथी जख्मी हो गया। टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल चालक को भी गंभीर चोटे आई है। मौके पर पहुंची जरहां गांव पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया है । जहां उनका इलाज चल रहा है। इस सड़क हादसे में एक बार फिर सड़क इंसानी खून से लाल हो उठा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी