जांजगीर चाँपा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई…बोलेरो से 55 किलो गांजा जब्त, अंतरजिला तस्करों के नेटवर्क पर वार, 2 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – शिवरीनारायण थाना पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर करारा प्रहार करते हुए 55 किलो 320 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की।
पुलिस को 24 सितम्बर को मुखबिर से सूचना मिली कि महासमुंद जिले से बोलेरो वाहन क्रमांक CG-06 GS 0190 में भारी मात्रा में गांजा बिलासपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित कर नेहरू बालोद्यान शिवरीनारायण के पास घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बोलेरो वाहन और पायलटिंग कर रही काले-नीले रंग की पल्सर मोटरसायकल CG-06 GY 8441 को रोका। तलाशी में बोलेरो से 55.320 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 6.40 लाख आंकी गई है।

इसके अलावा पुलिस ने बोलेरो वाहन कीमत 8 लाख, पल्सर मोटरसायकल1 लाख और दो मोबाइल फोन 31 हजार जब्त किए। इस प्रकार कुल जब्ती की कीमत लगभग 15.71 लाख है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों कमल कुमार भोई 25 वर्ष निवासी बामराडीह, थाना बसना एवं आशीष नंद 38 वर्ष निवासी गेर्राभाठा, थाना बसना, जिला महासमुंद को गिरफ्तार किया। अन्य दो अज्ञात आरोपियों एवं एक महिला आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों पर धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की यह कार्रवाई अंतरजिला गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर प्रभावी वार साबित हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...