बिलासपुर

रकम दोगुना करने का झांसा देकर 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी…. मुख्य आरोपी हीरानंद भागवानी ने किया आत्मसमर्पण, पत्नी और सहयोगी पहले हो चुके है गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चर्चित धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी हीरानंद भागवानी ने 29 सितम्बर 2025 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रकरण अपराध क्रमांक 1041/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी नायरा भागवानी और सहयोगी मुरली लहेजा के साथ मिलकर 40 दिन में रकम डबल करने का झांसा देकर 100 से अधिक लोगों से लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इससे पूर्व पुलिस ने नायरा भागवानी और मुरली लहेजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी हीरानंद की तलाश में पुलिस लंबे समय से जुटी थी। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में हीरानंद ने धोखाधड़ी की योजना स्वीकार करते हुए कई अहम जानकारियां दीं। पुलिस ने आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए दस्तावेज भी जप्त किए हैं। जांच में सामने आया है कि ठगी से हासिल धनराशि से हीरानंद ने जमीन की खरीदी की थी। अब पुलिस ने उस संपत्ति की नीलामी की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ितों की राशि की वसूली और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए मामले को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल मामले से शहर में खलबली मच गई है। पुलिस का मानना है कि ठगी के और भी शिकार सामने आ सकते हैं। वहीं पीड़ित निवेशकों को उम्मीद है कि अदालत से उन्हें न्याय और उनकी मेहनत की कमाई की वापसी मिल सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी