बिलासपुर

गैंग बनाकर प्राणघातक हमला करने वाले 8 आरोपियों में से दो आरोपी गिरफ्तार….तोरवा पुलिस ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना पुलिस ने प्राणघातक हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी जब्त कर ली गई है। वहीं अन्य छह फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार 14 अगस्त को प्रार्थी राहुल गोस्वामी निवासी टिकरापारा, अपने साथी बजरंग के साथ बुलेट मोटरसाइकिल में सवार होकर दही लेने के बाद रेलवे कॉलोनी की ओर जा रहा था। इस दौरान तितली चौक के पास पेशाब करने हेतु रुकते ही, पुरानी रंजिश के चलते ईस्माइल, इमरान खान, कुणाल उर्फ यूसुफ खान, शमी खान, रिजवान खान, अभय चौहान, गुलशन हाटलेस्कर और अमन तीन मोटरसाइकिलों में सवार होकर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू, स्टिक, पाइप व बेल्ट से हमला कर दिया। हमले में राहुल को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 343/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 109(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभय चौहान (22 वर्ष) निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर और मोहम्मद यूसुफ (30 वर्ष) निवासी हेमू नगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। शेष छह फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी