मल्हार

मल्हार:- सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विवाद…मारपीट के दौरान पत्थर से हमला, मामला दर्ज

उदय सिंह

मल्हार – दुर्गा विसर्जन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देर रात विवाद होने पर मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थी नितेश कुमार केंवट, निवासी वार्ड क्र. 2 मल्हार ने चौकी मल्हार थाना मस्तूरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नितेश ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे उसका भाई पिंटू कैवर्त सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने ग्राम बूढ़ीखार गया था। वहीं पर कुलदीप भैना, रामसागर भैना, संदीप भैना, पिंटू भैना और उनके साथियों ने पिंटू के साथ मारपीट शुरू कर दी।

जब नितेश बीच-बचाव करने पहुँचा तो आरोपियों ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ, मुक्का, लात व पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। नितेश के अनुसार, इस घटना में उसके सिर और दोनों भुजाओं में गंभीर चोट आई है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों कुलदीप भैना, रामसागर भैना, संदीप भैना, पिंटू भैना और अन्य के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...