पचपेड़ी

पचपेड़ी: खेत में लगी अवैध बिजली तारों की चपेट में आने से किशोर की मौत…

उदय सिंह

पचपेड़ी– ग्रामीण इलाकों में खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे अवैध करंट युक्त तारों का खतरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। ग्राम जोंधरा थाना पचपेड़ी में शनिवार शाम 16 वर्षीय गौरव केंवट पिता विनोद केंवट की मौत बिजली के झटके से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गौरव 04 अक्टूबर की शाम लगभग 4 बजे नदी की ओर से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में वह खेत के पास से गुजर रहा था, तभी वह खेत के बाड़े में लगाई गई अवैध बिजली की चपेट में आ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद गौरव को मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब अवैध बिजली तारों की वजह से किसी की जान गई हो। पहले भी कई लोग इसी तरह करंट लगने से अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन इस पर अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। किसानों द्वारा जंगली जानवरों या मवेशियों से फसलों की रक्षा के लिए खेतों में बिजली के खुले तार लगाने का खतरनाक तरीका लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...