कोटा

बैंक खाते से 70 हजार रुपए हुए पार, कृषि विस्तार अधिकारी के उड़े होश…. एटीएम क्लोनिंग कर फर्जीवाड़े की आशंका

डेस्क

कोटा- थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम कुरुवार निवासी कृषि विस्तार अधिकारी संग्राम पैकरा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बीते दिनों उसके द्वारा कोटा स्थित एसबीआई एटीएम से 10 हजार निकाले गए थे और पैसे निकालकर वह घर लौट गया था, लेकिन रात में उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके अकाउंट से पैसे निकाले गए, जिसके बाद लगातार 14 मैसेज आये जिसमें पता चला कि बैंक अकाउंट से 70 हजार रुपए निकले है, प्रार्थी के होश उड़ गए, सुबह बैंक पहुँचकर उसने संक्षिप्त विवरण निकलवाया जिसमे पता चला कि किसी ने पैसे स्थान सिक्का से निकाले है। मामले में प्रार्थी ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है और अपने साथ हुए ठगी की घटना को बताया है।

एटीएम में अज्ञात व्यक्ति थे मौजूद

प्रार्थी संग्राम पैकरा ने यह जानकारी भी दी है कि जिस वक्त वह कोटा के एसबीआई एटीएम में पैसे निकाल रहा था तो तीन अज्ञात व्यक्ति भी वहाँ मौजूद थे, जिनके द्वारा ही कोई गड़बड़ी की गई होगी। फ़िलहाल मामले में पुलिस ने ठगी का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप...