बिलासपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ में जिला संयोजको की घोषणा …बिलासपुर में जितेंद्र गहवई को मिली जिम्मेदारी,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रदेशभर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने संघ की सक्रियता तेज करने के उद्देश्य से नेत्र प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा की है। आपको बता दे कि संघ के प्रांत संयोजक गौतम रात्रे द्वारा जारी अधिसूचना में 15 नए जिला संयोजकों के नाम घोषित किए गए हैं। जिसमे न्यायधानी के सक्रिय कार्यकर्ता और पूर्व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उत्कृष्ट काम करने वाले नेत्र सहायक अधिकारी जितेंद्र गहवई को बिलासपुर नेत्र प्रकोष्ठ के नए जिला संयोजक के रूप में चुना गया है। जिससे स्वास्थ्य खेमे में संघ के सदस्यों में खुशी का माहौल व्याप्त है। मालूम हो कि जितेंद्र गहवई ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका और कार्यकुशलता से संघ के बीच अच्छी पहचान बनाई है। उनकी जिम्मेदारी अब बिलासपुर जिले में नेत्र प्रकोष्ठ की गतिविधियों का समन्वय और संगठन के हित में कार्य करना होगा। जितेंद्र गहवई के नेतृत्व में बिलासपुर जिले में नेत्र प्रकोष्ठ की सेवाएं और भी प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है। उनका यह क्षेत्र में योगदान स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच एकजुटता और बेहतर सेवा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

संघ के अन्य जिला संयोजकों के साथ मिलकर वह नेत्र स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाने, प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों का संचालन करेंगे। प्रांत संयोजक नेत्र प्रकोष्ठ गौतम रात्रे ने बताया कि यह नियुक्तियां संघ के संविधान के तहत की गई हैं और इनके माध्यम से प्रदेशभर में संगठन की पहुँच और सेवा विस्तार को और गति मिलेगी। बिलासपुर सहित सभी जिलों में स्वास्थ्य कर्मचारियों को एकजुट कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मामले में नव नियुक्त जिला संयोजक जितेंद्र गहवई ने बताया की वह भविष्य में नेत्र सहायक अधिकारियों को समुचित लाभ दिलाने प्रयास करेंगे। साथ ही कर्मचारियों के अनभिज्ञ समस्याओं को संघ के समक्ष रख कर उनके निराकरण करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी