छत्तीसगढ़

यात्रियों की सेहत से किया जा रहा खिलवाड़ बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बिक रही एक्सपायरी खाने-पीने की चीजें

बड़ी संख्या में मिले एक्सपायरी वस्तुए यह दर्शा रही है कि लंबे समय से रेलवे की नाक के नीचे एक्सपायरी वस्तुएं बेचने का गोरखधंधा चल रहा है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर-रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए खादय सामग्रियों के स्टाल उपलब्ध कराए गए है। लेकिन रेलवे के अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि स्टालों में एक्सपायरी डेट की सामग्रिया बेची जा रही है। लिहाज़ा मंगलवार को रेलवे और आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन के विभिन्न स्टाल के साथ जनआहार में छापा मारा। जिसमे बड़ी संख्या में एक्सपायरी सामग्री स्टाल संचालकों के पास मिली।

प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग रेल सेवा का उपयोग कर अपने निर्धारित स्थानों में पहुचते है। परंतु सफर लंबा होने के कारण रेलवे की ओर से विभिन्न स्टेशनों में खाने पीने के स्टाल उपलब्ध कराए गए है। वही यात्रियों को गुणवक्ता और शुद्ध सामग्री स्टेशनों के यात्रियों को उपलब्ध हो इसके लिए नियम भी बनाये है लेकिन स्टाल संचालक उनकी अनदेखी कर एक्सपायरी डेट की वस्तुएं यात्रियों को उपलब्ध कराते है। मंगलवार को भी ऐसी ही घटना बिलासपुर रेलवे स्टेशन में यात्री के साथ हुई। जिसमें स्टाल संचालक ने यात्री को एक्सपायरी डेट वाला बिस्किट पैकेट थमा दिया। यात्री ने जब इसकी शिकायत स्टाल के वेंडरों से की तो वेंडर ने यही बिस्किट होने की बात यात्री से कही। यात्री ने इसकी शिकायत स्टेशन मैनेजर से की। जिसके बाद स्टेशन मैनेजर और आईआरसीटीसी के अधिकारी स्टेशन के स्टालों के अवलोकन के लिए पहुचे। सबसे पहले वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद जनआहार के स्टाल में गए तो उन्होंने पाया कि स्टाल में एक्सपायरी बिस्किट, एक्सपायरी दूध और एक्सपायरी आइसक्रीम की बड़ी तादाद मौजूद हैं। जिस पर अधिकारियों ने स्टाल संचालक को जमकर फटकार लगाई। वही सभी एक्सपायरी सामग्रियों को जप्त कर लिया। इसके अलावा स्टाल संचालक पर जुर्माना भी किया है। लगातार संचालकों को निर्देश देने के बाद भी संचालक मनमानी कर रहे है।

निश्चित ही जिस तरह से मंगलवार को ताबड़तोड़ छापेमारी स्टेशन के विभिन्न स्टाल में कई गई है। उससे यह तो स्पष्ठ है कि रेलवे नियम विरुद्ध कार्यो पर सख्त है। बड़ी संख्या में मिले एक्सपायरी वस्तुए यह दर्शा रही है कि लंबे समय से रेलवे की नाक के नीचे एक्सपायरी वस्तुएं बेचने का गोरखधंधा हो रहा है। वो तो भला हो यात्री का जिसने हिम्मत दिखाकर स्टाल संचालक की शिकायत रेलवे के अधिकारियों से की। वरना संचालक तो मनमाने तरीके से एक्सपायरी वस्तुओं को बड़ी ही आसानी से बेच रहे थे। चाहे इससे किसी की जान आफत में भी क्यो न आ जाये। ऐसे में रेलवे के अधिकारियों को कठोर दंड स्टाल संचालकों को देना होगा। जिससे आगे वे ऐसे कार्य करने से पहले कई बार सोचे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...