बिलासपुर

इंडो रशियन इनोवेशन फ्रेंडशिप में बाल वैज्ञानिक मनीष का चयन, अपने आविष्कारों का करेंगे प्रदर्शन…..एटीएल मल्टीपर्पज स्कूल लैब की उपलब्धि

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- देश के पटल में उभरते बाल वैज्ञानिको ने फिर अपने कीर्तिमान से सुर्खियां बटोरी है। बिलासपुर शहर के दयालबंद स्थित हायर सेकंडरी स्कूल के अटल टिंगरिंग लैब के बाल वैज्ञानिको के आविष्कार को और भी स्मार्ट बनाने मॉस्को से बुलावा आया है। 24 से 5 दिसंबर तक होने वाले इंडो रशियन इनोवेशन फ़्रेण्डशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दयालबंद मल्टीपर्पस स्कूल के बाल वैज्ञानिक मनीष यादव को दी है। जो मास्को में होने वाले इनोवेशन प्रोग्राम में अपने एग्रीटेक के प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन देंगे।

भारत सरकार और रशियन सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस इनोवेशन प्रोग्राम में अलग अलग क्षेत्रों से 25 बाल वैज्ञानिको को आमंत्रित किया गया है। जिसमे अटल टिंगरिंग लैब के बाल वैज्ञानिक मनीष यादव द्वारा एग्रीटेक के संबंध में बायो टॉयलेट और अटल कृषि मित्र प्रोजेक्ट पर अपना प्रजेंटेशन देंगे। जहाँ इनोवेशन प्रोग्राम में आए विषय विशेषज्ञों द्वारा उक्त क्षेत्रों में भविष्य की उपलब्धि पर भी परिचर्चा की जाएगी। इस बीच बाल वैज्ञानिको को बायोटेक्नोलॉजी प्रशिक्षण दिया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व में नीति आयोग द्वारा अक्टूबर से एटीएल साइंस मैराथन का आयोजन किया गया था। जिसमे देशभर से पहले चरण में 8448 लैब से करीब 3500 अलग अलग टॉपिक के प्रोजेक्ट का चयनित किया गया था। जिसमे से हालहि में हुए तीसरे चरण में 50 प्रोजेक्ट का चयन नीति आयोग ने किया है। इस सत्र आयोग ने सभी चयनित स्कूलों को कुल आठ टॉपिक पर प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिसमें स्मार्ट मोबिलिटी,टीम

एनर्जी,एसबीजीएस,हैल्थ केयर,एग्रीटेक,आर्किटेक डिजाइन,वाटर कंजर्वेशन और वेस्ट मैनेजमेंट शामिल है। जिसमें मल्टीपर्पस के मेहनती शिक्षक और प्रतिभावान बच्चो ने अपने मेहनत के बलबूते टॉप 50 में एग्रीटेक से अटल कृषि मित्र,आर्किटेक,डिजाइन से ग्रीन सील्ड वाटरकंजर्वेशन में स्वक्षता वाहन सहित वेस्ट मैनेजमेंट से स्मार्ट बायो टॉयलेट का प्रोजेक्ट सलेक्ट हुआ है। जिसके आधार पर ही इंडो रशियन इनोवेशन फ़्रेण्डशिप पर बिलासपुर के अटल टिंगरिंग लैब का चयन किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी