तखतपुर

खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर हुई मौत….दर्दनाक हादसे से परिवार में पसरा मातम,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम परसाकापा में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत में कृषि कार्य कर रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रमाकांत साहू के रूप में हुई है, जो मुंगेली जिले के थाना जरहागांव अंतर्गत परसाकापा गांव का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार, बारिश रुकने के बाद रमाकांत खेत में ट्रैक्टर लेकर कृषि कार्य के लिए गया था। खेत में नमी अधिक होने के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर मेड़ पर चढ़ गया और अचानक पलट गया।

हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर हो गए और रमाकांत ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में यह दुर्घटना ट्रैक्टर का नियंत्रण बिगड़ने के कारण होना बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...