बिलासपुर

राशनकार्ड नवीनीकरण कार्य में लापरवाही…. 23 राशन दुकान संचालकों को मिला नोटिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर ब्लाॅक में राशनकार्ड नवीनीकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर 23 राशन दुकान संचालकों को एसडीएम ने नोटिस थमाया है। एसडीएम तखतपुर ने बताया कि 90 हजार 7 सौ 97 राशनकार्ड का नवीनीकरण किया जाना है। इनमें से 62 हजार 9 सौ 31 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा चुका है। राशनकार्ड नवीनीकरण करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। शासन द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए दुकान संचालकों को जिम्मेदारी दी गई है। एफपीएस एप द्वारा दुकान संचालक एवं सिटीजन एप से हितग्राही स्वयं राशन कार्ड नवीनीकरण कर सकते हैं। एसडीएम ने तखतपुर अनुविभाग के समस्त राशनकार्डधारियों से अपील की है कि 15 फरवरी 2024 के पूर्व राशन कार्ड का नवीनीकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण करा ले ताकि राशनकार्ड निरस्त न हो।

error: Content is protected !!
Letest
सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती