पचपेड़ी

अवैध वसूली का वीडियो वायरल मामला… एसएसपी ने आरक्षक गजपाल जांगड़े को किया निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक आरक्षक का अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में आरक्षक गजपाल जांगड़े पैसे गिनते और सामने रखे हुए रुपये के बंडल के साथ नजर आ रहा है। मामला सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया है तथा उसकी प्राथमिक जांच का जिम्मा हेडक्वार्टर को सौंपा गया है। ग़ौरतलब है कि मानिकचौरी निवासी जोगी नायक ने आरोप लगाया है कि 6 अक्टूबर की शाम हेड कांस्टेबल हरवेंद्र खूटे ने उसे थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में बुलाया था,

जहां आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल मौजूद थे। इन पुलिसकर्मियों ने उसे आबकारी एक्ट में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी तथा छोड़ने के एवज में 2 लाख रुपए की मांग की। सौदा 1 लाख 5 हजार रुपए में तय हुआ। पीड़ित ने जमीन गिरवी रखकर रकम जुटाई और अपने घर में आरक्षक गजपाल जांगड़े को बुलाकर पैसे दिए। इस दौरान उसकी पत्नी द्वारा रुपए सौंपने और आरक्षक द्वारा उन्हें गिनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मामले के उजागर होते ही जिलेभर में सनसनी फैल गई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस घटना के बाद पचपेड़ी थाना प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...