पचपेड़ी

पचपेड़ी: तालाब में नहाने गए मासूम की डूबने से हुई मौत…घर का चिराग बुझने से छाया मातम,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तालाब में नहाने गए सात वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दानेश साहू पिता मोहन साहू उम्र 7 वर्ष सुबह लगभग 9 बजे अपने साथियों के साथ गांव के पास स्थित राम बांध तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक जब वह पानी से बाहर नहीं आया तो आसपास मौजूद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दानेश को तालाब से बाहर निकाला और तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...