बिलासपुर

त्यौहार के दौरान भी चाकूबाजी और लूटपाट की घटना…सिरगिट्टी और कोनी थाना क्षेत्रों में हुई वारदात,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – एक ओर दीपावली में न्यायधानी के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाने लगातार फ्लैग मार्च किया गया और पुलिस तैनात नजर आई, इसके बाद भी कोनी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी और लूटपाट के मामले में सामने आए है। जिसने स्थानीय पुलिस के सुशासन व्यवस्था पर गहरा प्रहार किया है। बीते दिनों प्रकाश में आए इन दोनो मामलो में प्रार्थी के शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला कोनी थाना क्षेत्र के बडे कोनी सांई मंदिर का है। जहां रहने वाले सुरेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि 20 अक्टूबर को रात करीब 11.10 बजे वह अपने घर के पास खड़ा था। तभी सांई मंदिर के पास लडाई झगडा होने की आवाज सुनकर जाकर देखा तो उसके बड़े भाई मुकेश यादव को लल्ला उर्फ हेमसिंह ठाकुर ने पैसो की लेन देन की बात को लेकर वाद विवाद करते हुए मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहा था। जिसे मना करने के बाद भी नहीं मान रहा था। इसी बीच युवक ने जेब में रखे कोई धारदार वस्तु से प्रार्थी के भाई पर हमला कर दिया। जिससे मुकेश यादव के बाये तरफ पेट में चोंट आई। इधर घटना को अंजाम देकर हेमसिंह ठाकुर वहां से फरार हो गया। इसी तरह दूसरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा मंदिर का है। जहा राजश्री फैक्ट्री सिरगिट्टी में मजदूरी का काम करने वाले मनोज अगरिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 20 अक्टूबर करीब रात 12 बजे दो दिन का छुट्टी लेकर दिपावली मनाने अपने दोस्तो राजेश सिंह श्याम,मोहन सिंह आर्मो, राजकमल मरावी और बबलू मेश्राम के साथ कोरमी से पैदल रेल्वे स्टेशन बिलासपुर कि ओर जा रहे थे। तभी शारदा मंदिर के पास 03 अज्ञात लडके मिले जो उन्हे देखते ही मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे। जिससे प्रार्थी के दोस्त राजेश सिंह श्याम ने मना किया। जिससे गुस्साए अज्ञात दो युवकों ने अपने हाथ में रखे चाकू से राजेश सिंह श्याम के सिने और कुलहे में हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए प्रार्थी पर भी युवकों ने हमला कर दिया जिससे उसके दाहिने हाथ की हथेली में चोट आई है। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी के जेब में रखे 6 हजार रुपए, उसके दोस्त राजकमल मरावी का वीवो कंपनी का मोबाईल लूट कर भाग निकले। इस घटना के बाद से ही घटना स्थल के आस पास लोगो में दहशत का माहौल है। जिसे कम करने स्थानीय पुलिस कि करवाई पर सभी की निगाहे टिकी हुई है। लेकिन इस घटना ने क्षेत्रवासियों के स्थानीय पुलिस पर किए जा रहे भरोसे को गहरा चोट पहुँचाया है।

error: Content is protected !!
Letest
शनिचरी बाजार में अज्ञात चोरों का आतंक...सिलसिलेवार टूट रहे ताले, नगदी और सामानों की हो रही चोरी, आरो... पामगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी....स्पोर्ट्स बाईक में देशी शराब की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 108 लीटर कच्ची... कार में अवैध गांजा लेकर घूम रहे 2 तस्कर धराए.... 51 किलो गांजा, 2 लाख नगद समेत 32 लाख का माल जब्त, तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंजीनियर गंभीर.... हेलमेट ने बचाई जान, सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौ... सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग चोर सहित 1 खरीददार गिरफ्तार...5 वाहन बरामद, फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी...महिला-पुरुष गिरफ्... फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर... रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज, सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चो... यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे... हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं