जशपुर

जशपुर : तंत्र-मंत्र के शक में बुआ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या…. फूफा पर भी आरोपी ने किया हमला, बच्चों की तबीयत खराब होने पर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

जशपुर – थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम जामुन जोबला में अंधविश्वास के चलते एक युवक ने अपनी रिश्ते की बुआ की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जामुन जोबला निवासी पंकज पहाड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अक्टूबर की शाम वह अपनी पत्नी सुखाड़ी पहाड़ी के साथ पड़ोसी के घर हंडिया पीने गया था। लौटते समय पत्नी पेशाब करने रुकी, तभी उसका भतीजा मुकेश पहाड़ी 22 वर्ष हाथ में टांगी लेकर पहुंचा और सुखाड़ी पहाड़ी पर वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने फूफा पंकज पहाड़ी पर भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। बताया गया कि आरोपी मुकेश को शक था कि उसकी बुआ तंत्र-मंत्र कर उसके बच्चों की तबीयत खराब कर रही है। पूर्व में जमीन विवाद को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा भी हुआ था। इसी रंजिश और अंधविश्वास के कारण आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, लेकिन बगीचा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही उसे गांव के एक घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और खून लगे कपड़े जब्त किए गए।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसे बीएनएस की धारा 103(1) और 109 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच में थाना प्रभारी गौरव कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह, आरक्षक फुलजेंस टोप्पो एवं नगर सैनिक बलि राम रवि की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...