जांजगीर चाँपा

VIDEO:- लीलागर नदी में मिली चोरी की बाइक…सबूत मिटाने नदी में फेंकने की आशंका, पुलिस जुटी जांच में,

उदय सिंह

जांजगीर चाम्पा – मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटीघाट निवासी दीपक पांडेय की दो बाइक बजाज प्लेटिना और टीवीएस अपाचे पिछले माह 30 सितंबर 2025 की रात घर से चोरी हो गई थीं। इनमें से एक बाइक प्लेटिना CG 11 CA 3855 पहले ही गांव से करीब एक किलोमीटर दूर मिली थी, जिसकी बैटरी गायब थी। वहीं, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने लीलागर नदी के कोनार घाट में दूसरी चोरी हुई बाइक टीवीएस अपाचे (CG 11 AU 7156) को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को नदी से बरामद कर लिया है। इस मामले में पीड़ित ने पहले ही मुलमुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अब अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक अनुमान है कि चोरों ने सबूत छिपाने के इरादे से बाइक को नदी में फेंक दिया होगा।

2 माह पहले भी लीलागर नदी से एक्टिवा बरामद हुई थी

मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम अकोला से गुजरी लीलागर नदी के एनीकेट से गहरे पानी में लगभग 2 माह पहले भी एक एक्टिवा बरामद हुई थी। जिसका भी अब तक कोई सुराग नही लग पाया है,

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...