पचपेड़ी

पचपेड़ी पुलिस की छापेमारी… 14.5 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ की गई कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14.5 लीटर महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1160 रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान” के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेल्हा निवासी संजू कुमार चतुर्वेदी भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर रेड की कार्रवाई की और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजू कुमार चतुर्वेदी पिता छोटकू राम, निवासी ग्राम बेल्हा थाना पचपेड़ी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है और ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर