सक्ती

शराब के लिए पैसे नही देने पर ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या…. दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सक्ती – थाना मालखरौदा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला अपराध क्र. 255/2025 धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने मात्र तीन दिनों में जांच कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दलालपाली निवासी छोटूराम यादव पिता चीनीलाल यादव 45 वर्ष की हत्या उसके ही गाँव के दो युवकों द्वारा की गई थी। आरोपी धरमू अजगल्ले पिता ठाकुर राम अजगल्ले 34 वर्ष और विनोद अजगल्ले पिता पालू राम अजगल्ले 37 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम दलालपाली, मृतक के परिचित थे।दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को ग्राम जमगहन के मुक्तिधाम के पास छोटूराम का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। शव की पहचान के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की और साइबर टीम की मदद ली। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि वे मृतक से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे, लेकिन पैसे नहीं देने पर दोनों ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी।इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में उप निरीक्षक अनवर अली, स.उ.नि. नाजिर हुसैन, संतोष तिवारी, चौकी प्रभारी फगूराम, प्र.आर. दामोदर जयसवाल, कृष्णा तिवारी, आरक्षक सेतराम पटेल एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी में सेंध! गरीब हितग्राहियों का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर, ... 15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत...