कोटा

चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, कोटा पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र में चरित्र पर शंका के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की टंगिया से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। कोटा पुलिस ने इस जघन्य अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सनसनीखेज वारदात दिनांक 22 अक्टूबर 2025 की शाम ग्राम शिवतराई में हुई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अक्टूबर 2025 की सुबह प्रार्थी रामचरण पोर्ते, जो मृतिका के पिता हैं, ने कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके दामाद राजेश कुमार मरावी का अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी राजेश कुमार मरावी ने टंगिया से नांदबाई पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल नांदबाई मरावी को तुरंत उपचार के लिए रायपुर के डी.के.एस. अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उपचार के दौरान 25 अक्टूबर 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए, कोटा पुलिस ने तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार मरावी, पिता चैतराम मरावी, उम्र 40 वर्ष, निवासी शिवतराई, थाना कोटा को शीघ्रता से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पेश करने पर घटना में इस्तेमाल की गई टंगिया एवं एक चाकू भी जब्त किया है।इस मामले में कोटा पुलिस ने अपराध क्रमांक दर्ज कर पहले धारा 295, 351(1), 115(2) बी.एन.एस. के तहत मामला कायम किया था, जिसे विवेचना के दौरान धारा 103(1) बी.एन.एस. भी जोड़ा गया है। आरोपी को विधिवत रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी