बलौदाबाजार

साइको किलर का खौफनाक राज़… प्रेमिका के इनकार पर हत्या, शव जलाकर मिटाए सबूत, महिलाओं के कपड़े पहनता था हत्यारा

रमेश राजपूत

बलौदाबाजार – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को हिला दिया है। महिलाओं के कपड़े पहनने और सोशल मीडिया पर 19 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाला एक साइको किलर प्रेमी बना हत्यारा बन बैठा। आरोपी का नाम सालिक राम पैकरा 25 वर्ष है, जिसने अपनी प्रेमिका तेजस्विनी पटेल 26 वर्ष की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। घटना ग्राम चरौटी की है, जहां 25 अक्टूबर की सुबह ग्रामीणों ने झुलसे हुए शव की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि मृतका तेजस्विनी मजदूरी का काम करती थी और पिछले चार महीने से सालिक राम के साथ प्रेम संबंध में थी। कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था और तेजस्विनी ने उससे दूरी बना ली थी। इसी बात से बौखलाए सालिक राम ने 24-25 अक्टूबर की रात उसे मिलने के बहाने बुलाया और योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी।

आरोपी ने युवती पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को पैरावट (पुआल के ढेर) में डालकर आग लगा दी ताकि सबूत न मिल सके।एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के घर से महिलाओं के कपड़े, आभूषण और उसकी अजीबोगरीब तस्वीरें मिलीं। साथ ही, यह खुलासा हुआ कि वह सोशल मीडिया पर महिलाओं की फर्जी पहचान बनाकर 19 इंस्टाग्राम अकाउंट चलाता था।

इन अकाउंट्स के जरिए वह खुद को महिला बताकर लोगों से संपर्क करता था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और डिजिटल डिवाइस जब्त कर साइबर टीम को जांच के लिए सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला एक साइकोपैथिक प्रवृत्ति का प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों और परिचितों ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ समय से अजीब व्यवहार करता था और अक्सर महिलाओं की तरह कपड़े पहनता था। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...