पचपेड़ी

पचपेड़ी :- शराब के लिए पैसे नहीं देने पर ग्रामीण पर कैंची से हमला, तीन आरोपीयो ने दिया घटना को अंजाम

उदय सिंह

पचपेड़ी– थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्वाकारी में सोमवार रात शराब के लिए पैसे मांगने से मना करने पर एक किसान के साथ तीन युवकों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शिव प्रसाद महिलांगे रात करीब 8:30 बजे अपने घर के सामने खड़ा था, तभी गांव के आनंद भारद्वाज, अबीन भारद्वाज और लालू भारद्वाज वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आनंद भारद्वाज ने हाथ में रखी कैची से शिव प्रसाद के सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, अबीन और लालू ने हाथ, मुक्के और बेल्ट से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर उसकी मां शांति बाई और पत्नी अल्पा ने बीच-बचाव किया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 119(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS और 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल किसान का इलाज कराया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...