बिलासपुर

गुलमोहर होटल के पास जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, सरकण्डा पुलिस ने की छापेमारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकण्डा पुलिस ने त्यौहारी सीजन में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने की कार्रवाई करते हुए गुलमोहर होटल के पास फड़ बनाकर जुआ खेलते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 20,300 रुपए नगद एवं ताश की पत्तियां जब्त की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन पर में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुलमोहर होटल के पास श्री कलेक्शन के पीछे मोपका में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड की, जहां कुछ जुआरी पुलिस को देखकर भाग निकले, जबकि छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम ओमप्रकाश खैरवार, रवि नायक, दीपक वर्मा, राम प्रसाद केंवट, धनीराम सूर्यवंशी एवं भवानी बरेठ हैं, जो सभी सरकण्डा और मोपका क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों के पास से 52 पत्तों की ताश और 20,300 रुपये नगद बरामद किए गए। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,