बलौदाबाजार

फल विक्रेता की हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और प्रेमी निकले हत्यारे…पुलिस ऐसे पहुँची आरोपियों तक,

रमेश राजपूत

बलौदाबाजार – थाना पलारी पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम वटगन में फल विक्रेता अमृत गिरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में मृतक की पत्नी चंद्रिका गिरी और उसके प्रेमी टुन्ना कुमार शर्मा 25 वर्ष निवासी बकटपुर, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक अमृत गिरी की पत्नी चंद्रिका गिरी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से टुन्ना कुमार शर्मा से अवैध संबंध बन गए थे। जब पति को इस रिश्ते की जानकारी मिली और उसने पत्नी को फटकार लगाई, तो क्षुब्ध होकर चंद्रिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई।

योजनाबद्ध तरीके से दोनों ने मिलकर लोहे की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर अमृत गिरी की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने चंद्रिका गिरी से पूछताछ की, लेकिन उसके गोलमोल जवाबों और संदेहास्पद व्यवहार के आधार पर गहन विवेचना की गई। तकनीकी साक्ष्य और साइबर विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी टुन्ना कुमार शर्मा को चेन्नई से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते सुनियोजित षड्यंत्र का परिणाम थी, जिसे टीम ने तत्परता और सूझबूझ से उजागर किया।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...