तखतपुर

पति-पत्नी के विवाद ने लिया घातक मोड़…आक्रोशित पति ने पत्नी का घोंटा गला, एक परिवार का हुआ विनाश,

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर – पति पत्नी के आपसी विवाद के बाद हुई हत्या का सनसनी खेज मामला तखतपुर थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। जहा देर रात गौरा गौरी कार्यक्रम देखकर वापस लौटते पति से घर में मौजूद पत्नी की कहा सुनी हुई। जिसके बाद दोनो में विवाद बढ़ा और आवेश में आकर पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला तखतपुर थाना अंतर्गत
जूनापारा चौकी क्षेत्र के ग्राम मूर्तिपारा का है। जहां रहने वाले मिथुन मैहर बीती रात को गांव में होने वाले गौरा गौरी कार्यक्रम देखने गया था।

जहां से करीब रात 2 बजे घर लौटा इस दौरान घर में मौजूद उसकी पत्नी सीमा मेहर से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देर रात विवाद बढ़ने के बाद मिथुन मैहर और उसकी पत्नी सीमा मेहर के बीच मारपीट शुरू हो गई। इधर आवेश में आकर मिथुन मैहर ने सीमा मेहर का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा दिया। मामले की सूचना पुलिस को रविवार सुबह 7 बजे मिली।

जिसके बाद जूनापारा पुलिस मौके पर जहां मृतिका सीमा मेहर की डेड बॉडी को पंचानमा कर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। प्रांरभिक जांच में पुलिस को लगा चला कि हत्या के पूर्व पति पत्नी के बीच मारपीट की घटना घटी है। जिसके साक्ष्य मृतिका के बॉडी पर मिले है। वही पुलिस ने तत्काल आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...