पचपेड़ी

पचपेड़ी :- घर के बाहर बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मिली लाश…गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लोहराबोर में रविवार सुबह एक बुजुर्ग की लाश घर के बाहर चारपाई पर संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान केशव रात्रे पिता पुनता रात्रे 65 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के गले पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में शव के पास एक धारदार हथियार भी बरामद हुआ है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...