मस्तूरी

पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश….मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक की पेड़ पर लटकी लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।जिसकी सूचना परिजनों ने तत्काल मस्तूरी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना अंतर्गत ग्राम पथरताल (जाेरवा) निवासी अभिषेक सिंह ठाकुर पिता स्व. अरुण सिंह ठाकुर उम्र लगभग 23 वर्ष रोज की भाती बिलासपुर में काम में जाने सुबह 5 बजे उठा और घर से निकल गया

जिसके बाद अपने छोटे भाई ओम सिंह के मोबाइल में एक वॉट्सएप (वाईस)मैसेज किया की वो आत्महत्या करने जा रहा है जिसके बाद घबराए परिजनों ने युवक की खोजबीन शुरु की लेकिन युवक कही नहीं मिला जिसके बाद किसी अनहोनी के डर से परिजन खेत तरफ ढूंढने निकले तब देखा की घर से 500 मीटर की दूरी में बोहार पेड़ में बेड सीट (चादर)के सहारे पेड़ पर उसकी लाश लटकी हुई है।

जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा और इसकी सूचना तत्काल मस्तूरी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। वहीं युवक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या जैसा कदम उठाया यह पुलिसिया जांच में स्पष्ट होगा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...