पचपेड़ी

पचपेड़ी : महिला पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…कब्जे से मुर्गा काटने का कत्ता जब्त,

उदय सिंह

पचपेड़ी– थाना पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकेरा में 7 नवंबर को एक शराबी ने गांव की महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। घटना के तीन दिन बाद यानी 10 नवंबर को पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुकुर्दीकेरा निवासी भगवती पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति काम के सिलसिले में पुणे गया हुआ है और वह अपने तीन बच्चों के साथ घर में रहती है। 7 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे गांव का ही चंद्रकली केंवट शराब के नशे में धुत्त होकर उसके घर घुस आया। इस दौरान भगवती पटेल घर से बाहर निकल गई और आरोपी के घर की ओर चली गई, तभी आरोपी वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा।

पानी नहीं देने की बात पर विवाद बढ़ा तो उसने अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए मुर्गा काटने वाले औजार से महिला के सिर, हाथ, पीठ और कमर पर वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और लहूलुहान हालत में उसने थाना पचपेड़ी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामले में धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। तीन दिन की सक्रिय खोजबीन के बाद 10 नवंबर को पुलिस ने आरोपी चंद्रकली केंवट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त किया गया है। पचपेड़ी पुलिस ने मामले में 25, 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल महिला का उपचार जारी है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।वहीं इस कार्यवाही में पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह, प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे,आरक्षक संजय बंजारे सहित अन्य स्टॉप की सहारनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा...