बिलासपुर

ऑनलाइन डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में 1.41 लाख की ठगी…गूगल के माध्यम शातिर अपराधी सक्रिय

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें जूना बिलासपुर निवासी भरत लाल देवांगन के बैंक खातों से 1,41,252 की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी भरत लाल ने बताया कि उन्होंने 23 अक्टूबर 2025 को गूगल पर डॉक्टर वत्सल के क्लिनिक का नंबर खोजा, जहां से उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला। उस अज्ञात व्यक्ति ने खुद को क्लिनिक का कर्मचारी बताते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 5 भुगतान करने का कहा और व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। भरत लाल के अनुसार, उन्होंने लिंक के माध्यम से दो बार 5 रुपए का भुगतान करने का प्रयास किया जो असफल रहा। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की, तो पाया कि 28 अक्टूबर 2025 को उनके सेंट्रल बैंक खाते से 5,870 और केनरा बैंक खाते से आठ किस्तों में कुल 1,35,382 की राशि किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गई है। पीड़ित को बैंक से जानकारी लेने पर यह स्पष्ट हुआ कि भुगतान यूपीआई के माध्यम से हुआ है। मामले को प्रथम दृष्टया ऑनलाइन ठगी पाते हुए पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...