रतनपुर

भैरव जयंती महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब….रतनपुर में भक्ति की गूंज

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धर्मनगरी रतनपुर स्थित नगर कोटवाल भैरवनाथ मंदिर में चल रहे नव दिवसीय भैरव जयंती महोत्सव में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। बुधवार को भैरव अष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को गेंदे के फूलों से सजाया गया और बाबा भैरवनाथ का दिव्य श्रृंगार किया गया।

दिनभर वैदिक आचार्यों द्वारा रुद्राष्टाध्यायी पाठ, रुद्र महायज्ञ और अभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुए। बाबा को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। चारों ओर “जय नगर कोटवाल भैरवनाथ की जय” के जयकारे गूंजते रहे। महोत्सव में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। कार्यक्रम का समापन 19 नवंबर को होगा।

मंदिर के महंत पं. जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि भगवान काल भैरव की पूजा से जीवन में शांति, समृद्धि और सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि बटुक भैरव का स्वरूप विशेष रूप से गृहस्थों के लिए पूजनीय है, जो परिवार में सुख-शांति और सकारात्मकता बनाए रखता है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर दर्शन किए और हवन-पूजन व भंडारे में भाग लिया।

पूरे दिन और रातभर मंदिर के पट खुले रहे। डॉ. सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि काल भैरव की आराधना से भय और नकारात्मकता दूर होती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। महोत्सव के अंतर्गत 18 नवंबर को निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर तथा 19 नवंबर को 151 कन्याओं और ब्राह्मणों की पूजा के साथ महाभंडारे का आयोजन होगा।

पूरे रतनपुर नगर में इन दिनों “जय काल भैरव” के जयघोष, दीपों की रोशनी और भक्ति की गूंज से अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...