पचपेड़ी

शिवनाथ नदी पुल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस जांच में जुटी

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक अज्ञात युवक ने शिवनाथ नदी स्थित पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। नदी में गिरते ही गहरे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मस्तूरी मरच्यूरी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जोंधरा के पास शिवनाथ नदी पर बना पुल बिलासपुर और बलौदाबाजार जिले को जोड़ता है। शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे कुछ ग्रामीण पुल के नीचे नदी में नहा रहे थे। उसी दौरान एक युवक अचानक पुल के ऊपर से सीधे नदी में छलांग लगा दी। पानी गहरा होने के कारण वह कुछ ही पलों में डूब गया।

मौजूद ग्रामीण तुरंत उसे बचाने नदी में उतरे, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान के लिए उसकी जेब और पास रखे बैग की तलाशी ली। युवक के पास से दो मोबाइल फोन मिले, जो पानी में भीग चुके थे।

सिम कार्ड निकालकर दूसरे मोबाइल में डालने पर युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भत्तमानपुर निवासी अभिषेक राय के रूप में हुई।प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अभिषेक राय छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित श्री हॉस्पिटल में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।

पुलिस को उसकी जेब से रायपुर से लवन तक की बस टिकट भी मिली है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह रायपुर से बस द्वारा लवन पहुंचा और वहां से किसी अन्य साधन से जोंधरा आया होगा।युवक पचपेड़ी क्षेत्र में क्यों आया और आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहा होगा, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है और उनसे पूछताछ के बाद ही घटना की असल वजह सामने आने की संभावना है।

फिलहाल पुलिस ने शव को मस्तूरी मरच्यूरी में रखवा दिया है। परिजनों के रविवार तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...