बिलासपुर

घर के सामने गाली-गलौज रोकने की समझाइश देना पड़ा महंगा, युवक पर ब्लेड से हमला

उदय सिंह

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में सोमवार को एक व्यक्ति पर मोहल्ले के तीन युवकों द्वारा गाली-गलौज करते हुए ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित राजेश सूर्यवंशी, निवासी ग्राम सेमरताल, ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17 नवंबर 2025 को वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके घर के सामने मोहल्ले में रहने वाले पुष्पेन्द्र भारती, यश दिनकर और चंदन गढेवाल गाली-गलौज कर शोर-शराबा कर रहे थे। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो तीनों युवक एक राय होकर उससे मारपीट पर उतर आए वही आरोपियों ने उसे मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-घूंसे से हमला कर दिया। इसी दौरान पुष्पेन्द्र भारती ने हाथ में रखे ब्लेड से उसके बाएं पसली के पास वार किया, जिससे राजेश को गहरा चोट लगा है।वही थाना कोनी पुलिस ने मामले में राजेश सूर्यवंशी, पुष्पेन्द्र भारती, यश दिनकर और चंदन गढेवाल के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS व 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस इस मामले में आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...