बिलासपुर

शराब के नशे में साथी सुरक्षा गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला…फरार होने से पहले आरोपी गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना बिल्हा क्षेत्र के दगौरी में गुरुवार शाम शराब के नशे में एक सुरक्षा गार्ड ने अपने ही साथी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल सूरज सिंह खुसरो 22 वर्ष निवासी सरवानी, थाना चकरभाठा, नोवा आयरन एंड स्टील लिमिटेड में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। घटना की जानकारी मिलते ही 112 वाहन की सहायता से उसे सीएचसी बिल्हा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रार्थी सूरज सिंह ने पुलिस को बताया कि दोपहर बाद वह बाल कटिंग कराने दगौरी बस्ती गया था। लौटते समय उसकी मुलाकात उसी कंपनी में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड मुकेश कुमार साहू से हुई, जो पहले से शराब पिए हुए था। दोनों इंडेन गैस एजेंसी के पास वट वृक्ष के नीचे बैठ थे, तभी शराब पीने के बाद आरोपी ने सूरज से मोबाइल मांगा और वापस नहीं किया। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपनी जेब से चाकू निकालकर सूरज के पेट में वार कर दिया। दूसरा वार रोकने के प्रयास में सूरज के अंगूठे में भी गहरी चोट आई। घायल सूरज किसी तरह सड़क तक पहुंचा, जहां दुकानदार ने 112 को सूचना दी। मामले में थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 577/2025 धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1) भा.न्या.सं. के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और सूचना मिलने पर उसे दगौरी रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय से घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी के पास से बटनदार चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि कंपनी से नौकरी जाने के गुस्से में उसने यह हमला किया। पुलिस ने आरोपी विनोद उर्फ मुकेश कुमार साहू 32 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया।

error: Content is protected !!
Letest
पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श...