बिलासपुर

बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत…आरटीओ ऑफिस लगरा के पास हुई दुर्घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शुक्रवार की शाम मोपका चौकी क्षेत्र अंतर्गत लगरा स्थित आरटीओ ऑफिस के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। मृतक बाइक चालक के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर युवक की पहचान सीपत क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा निवासी प्रवीण भोई पिता श्रवण भोई उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।

जो बिलासपुर की ओर से जा रहा था। हादसा कैसे हुआ यह स्पष्ट नही हो पाया है लेकिन हादसे के बाद मौके पर पहुँचे राहगीरों के अनुसार बाइक सवार के बिजली के खम्बे में टकराने से सिर पर गंभीर चोटें आई थी।

वही उसकी बाइक पास ही दीवार से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, हादसे के बाद पहुँचे लोगो की सूचना पर मोपका पुलिस मौके पर पहुँची जिन्होंने परिजनों से संपर्क किया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, जिसका शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फ़िलहाल पुलिस हादसा कैसे हुआ इसकी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...