जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा : चालान पेश करने के नाम पर पैसों की मांग…शिकायत पर प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले तत्काल लाईन अटैच,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – मारपीट के मामले में चालान पेश करने के नाम पर पैसों की मांग करने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत मिलते ही एसपी ने कार्रवाई कर जांच के आदेश दिए है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में थाना बिर्रा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र जांजगीर स्थानांतरित कर दिया गया है। आवेदिका हरबाई लहरे पति फिरतराम लहरे द्वारा की गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसके साथ हुई मारपीट के मामले में चालान पेश करने के लिए प्रधान आरक्षक ने उससे पैसे की मांग की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की। जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनु.अधि. पुलिस चांपा को पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। आवेदिका के शिकायत पत्र की प्रति संलग्न कर 5 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार या अनियमितता के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...