मस्तूरी

मस्तूरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आये बाइक सवार युवक की मौत….पीछे बैठी दो युवतियाँ गंभीर,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के जरामनगर मोड़ स्थित मोहतरा चौक में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। धान से भरे ट्रैक्टर क्रमांक CG 10 AL 7072 ने तेज रफ्तार में आकर बाइक क्रमांक CG 10 BV 9411 को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई,

जबकि बाइक में सवार दो युवतियाँ गंभीर रूप से घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी निवासी सिद्धू सिदार अपनी गांव की युवती प्रीति और रिया साहू के साथ जांजगीर चांपा जिले के जावलपुर जर्वे से चिल्हाटी वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी लगभग शाम 6:45 बजे जैसे ही तीनों मोहतरा चौक के पास पहुँचे, मस्तूरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सिद्धू सिदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रीति के सिर और सीने पर गंभीर चोटे आई तथा रिया के पैर व होंठ में गंभीर चोट लगी। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुँची। चालक खाम्बन साहू और मेडिकल स्टाफ सीमा कर्ष ने तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार देकर मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिम्स रेफर कर दिया। बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले गए। इधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...