बिलासपुर

गांजा तस्करों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता, 71 किलो गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ने एक बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा है, जो उड़ीसा से गांजा की तस्करी कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में खपाते थे। पुलिस ने मुखबिर तैनात किए और बड़ी खेप के इंतजार में थे, तभी जानकारी मिली कि तस्कर डिजायर कार क्रमांक CG10AR 5431 से गांजा तस्करी कर रहे है, जिनका शिवरीनारायण से पीछा करते हुए पुलिस नज़र बनाये हुए थी, जिन्हें पुलिस ने इमलीपारा रोड में अपने ठिकाने पहुँचने से पहले ही धरदबोचा, जिनके कार की तलाशी लेने पर कार से 71 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया, पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश निर्मलकर पिता बहादुर 22 साल शांतिनगर मंगला ठेठाडबरी और जगतराम धुरी पिता बहोरिक धुरी 32 साल धुरिपारा मंगला के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने पूछताछ के आधार पर गांजा मंगाने वाली महिला को भी आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन्स के साथ परि. उप अधीक्षक नूपुर उपाध्याय, एसआई सुमेंद खरे, प्रधान आरक्षक नरेन्द दिक्सेना, आरक्षक सरफराज़ खान,देवेंद दुबे,विकास यादव,मनोज बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...