बलौदाबाजार

12 वीं पास कर रहा था ईलाज… हॉस्पिटल में गंभीर लापरवाही से महिला की हुई मौत, संस्कार हॉस्पिटल कटगी के संचालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बलौदाबाजार– जिले के गिधौरी टुण्ड्रा थाना अंतर्गत वैध योग्यता एवं अधिकारिता के बिना लापरवाहीपूर्वक इलाज करने से एक महिला की मृत्यु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला संस्कार हॉस्पिटल, कटगी से जुड़ा है, जहां बिना आवश्यक मेडिकल डिग्री और पंजीकरण के इलाज किए जाने का गंभीर खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि संस्कार हॉस्पिटल कटगी का संचालन जोहित राम साहू 40 वर्ष निवासी बिल्हा, जिला बिलासपुर द्वारा किया जा रहा था। अस्पताल में किसी भी पंजीकृत डॉक्टर की विधिवत नियुक्ति नहीं की गई थी। इसके बावजूद अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा था, जो स्पष्ट रूप से नियमों और कानूनों का उल्लंघन है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दुखित राम साहू 28 वर्ष निवासी ग्राम खैरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर द्वारा अस्पताल में इलाज किया जा रहा था, जबकि उसकी शैक्षणिक योग्यता केवल 12वीं पास है। उसके पास किसी भी प्रकार की वैध मेडिकल डिग्री या इलाज करने की अनुमति नहीं थी। आरोप है कि इसी लापरवाहीपूर्वक और अवैध इलाज के कारण एक महिला की हालत बिगड़ी और अंततः उसकी मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस प्रकरण में अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जो घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इलाज के लिए केवल पंजीकृत और मान्यता प्राप्त चिकित्सकों एवं अस्पतालों का ही चयन करें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके। मामले की विवेचना आगे भी जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ...