मस्तूरी

रंजिशवश कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार… मस्तूरी पुलिस ने घेराबंदी कर लिया हिरासत में

उदय सिंह

मस्तूरी – बदला लेने की नीयत से रंजिश रखने वाले आरोपी ने प्रार्थी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था, जिसे मस्तूरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जितेन्द्र बघेल 25.08.2024 को रात्रि में अपने साथी विजय और अनिल के साथ बाइक में क्लीन कोल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड गतौरा से ड्यूटी कर वापस आ रहा था। रास्ते में रेल्वे ओवरब्रिज गतौरा के पास आरोपी सुरेश पाल निवासी ढेका थाना तोरवा ने तुम मुझे डीजल चोरी के इल्जाम लगवाकर काम से निकलवाये हो कहकर हाथ में रखे कुल्हाड़ी से प्रार्थी को हत्या करने की नीयत से प्राण घातक हमला कर दिया था।

जिससे प्रार्थी के बायें हाथ में गंभीर चोट लगी थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुरेश पाल अपने रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मस्तूरी निरी अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी सुरेश पाल द्वारा घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का बेत लगा कुल्हाड़ी एव मोटर सायकल को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन