बिलासपुर

नेशनल हाइवे बिलासपुर- रायपुर रोड पर हादसों का कहर…अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नेशनल हाईवे नंबर–130 पर तेज रफ्तार और लापरवाही का घातक सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने एक बार फिर साफ कर दिया कि हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्थाएं नाकाफी हैं और बेखौफ वाहन चालक सड़क को मौत का मैदान बना रहे हैं। महज कुछ घंटों के अंतराल में दो निर्दोष युवकों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि घटनास्थल से दोनों ही मामलों में आरोपी वाहन चालक फरार हो गए।

पहला हादसा भोजपुरी टोल प्लाज़ा के पास हुआ, जहां साँवाताल के कोटवार रविदास अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रविदास की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में अक्सर तेज गति से दौड़ती गाड़ियां दुर्घटनाओं को न्योता देती हैं, लेकिन निगरानी न होने से चालक बेखौफ रहते हैं। दूसरी घटना पेंड्रीडीह बाईपास के पास अमसेना चौक में दर्ज की गई। कोलडिपो में काम करने वाला झलफा निवासी शोएब खान देर रात में घर लौट रहा था।

तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। गंभीर चोटों के चलते शोएब ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। यहां भी हादसे के बाद वाहन चालक बिना रुके फरार हो गया। सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस दोनों स्थानों पर पहुंची और मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रहे हादसों से भय का माहौल है और लोग हाईवे पर कड़ी निगरानी, स्पीड कंट्रोल और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...