बिलासपुर

वकील से मारपीट और चाकूबाजी की घटना…बीती रात युवती को लेकर हुआ विवाद, कुछ आरोपियों ने किया हमला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बीती रात एक वकील पर धारदार हथियार और पत्थरों से गंभीर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों राजवीर बाबरा, कान्हा उपाध्याय, निमित दुबे एवं अन्य साथियों के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। प्रार्थी शिवांश पारासर, निवासी चड्डा बाड़ी नेहरू नगर, जो जिला न्यायालय बिलासपुर में वकालत का कार्य करते हैं, उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम वह अपनी परिचित युवती को कार से शांति नगर से कोनी की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान चड्डा बाड़ी पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने इशारा कर उन्हें रुकवाया। कार से कान्हा उपाध्याय और निमित दुबे उतरकर युवती को साथ ले जाने पर आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज करने लगे।

शिवांश के अनुसार, कहा-सुनी के बीच वह कार से बाहर निकले तो इसी दौरान राजवीर बाबरा बुलेट मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा और कथित तौर पर बाइक चढ़ाकर हमला करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने बाइक को पकड़कर गिरा दिया, जिसके बाद राजवीर ने अपने पास रखे धारदार चाकू से शिवांश के सिर के पीछे, कमर, गले और बांयी आंख के नीचे वार कर दिया। वहीं अन्य साथियों ने पत्थर मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल शिवांश किसी तरह पास के मेडिकल स्टोर की ओर भागे और वहाँ से छिपकर अपने दोस्तों को सूचना दी। दोनों की मदद से वे थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...