बिलासपुर

बिलासपुर:- रिलायंस स्मार्ट स्टोर में स्टाफ द्वारा हाई-वेल्यू चोरी का मामला उजागर…रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी हरकत,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस स्मार्ट 36 मॉल स्टोर में बड़े पैमाने पर हो रही चोरी का मामला उजागर हुआ है, आरोपी स्टाफ प्रकाश मनहर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थी धर्मेंद्र सिंह, जो स्टोर मैनेजर हैं, उन्होंने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई कि स्टोर में पिछले कई महीनों से लगातार हाई-वेल्यू सामान चोरी हो रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। स्टोर मैनेजर धर्मेंद्र सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि उनके साथ स्टोर में डिपार्टमेंट मैनेजर परमेश्वर कुर्रे, पप्पू जांगड़े, एलपीयू दीपक कुमार, प्रकाश मनहर और गजेन्द्र बांधे कार्यरत हैं। विगत 5–6 महीनों से जियो मार्ट गेट से बिना बिल के महंगे सामान चोरी होने की शिकायतें आ रही थीं।

संदेह के आधार पर जब 09 दिसंबर 2025 को सुबह सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया, तो सुबह 07:54 बजे प्रकाश मनहर को कार्टून में ड्राई-फूड व अन्य सामग्री भरकर स्टोर से बाहर ले जाते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा लगातार वैसलीन, शैंपू, काजू, घी, क्रीम, कॉस्मेटिक आइटम, ड्राई फूड, रेड लेबल चाय, अगरबत्ती, टेडी बियर, टोकरी, कॉपर बॉटल, ट्रिमर सहित अन्य कई महंगे उत्पाद चोरी किए गए हैं। चोरी गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

स्टोर के अन्य स्टाफ एवं आसपास के दुकानदारों ने भी कई बार आरोपी को संदिग्ध परिस्थितियों में सामान ले जाते हुए देखा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश मनहर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। साथ ही उसके घर से लाखों रुपए के चोरी के सामान की बरामदगी भी की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी में और कोई कर्मचारी शामिल था या नहीं।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...