बिलासपुर

भारत को परम् वैभव के शिखर पर पहुँचाना हमारा लक्ष्य…आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवामोर्चा की बैठक में विधायक सुशांत शुक्ला ने किया आह्वान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला ग्रामीण द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवामोर्चा की बैठक में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने युवाओं को आत्मनिर्भरता और स्वदेशी रोजगार को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश का युवा जब स्वयं को आत्मनिर्भर बनाएगा तभी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प साकार हो सकेगा।विधायक शुक्ला ने कहा कि सरकारी नौकरी को ही रोजगार मानने की मानसिकता बदलने की जरूरत है, क्योंकि यह सोच ब्रिटिश शासनकाल की देन है।

लॉर्ड मैकाले की शिक्षा नीति का दुष्प्रभाव आज भी भारतीय समाज में दिखाई देता है, जबकि बदलते दौर में युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और कौशल विकास की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि लगभग 1100 वर्ष पूर्व विश्व अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 40 प्रतिशत था, जो लंबे विदेशी शासन के कारण घटकर मात्र 2 प्रतिशत रह गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब पुनः परम् वैभव के शिखर की ओर अग्रसर है और यह यात्रा युवाओं की ऊर्जा से ही पूर्ण होगी।बैठक में भाजपा जिला ग्रामीण प्रभारी प्रबल प्रताप जूदेव ने युवाओं से संगठन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भारत को यंगिस्तान कहा जाता है और इतिहास हमेशा युवाओं ने ही लिखा है। ऐसे में देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रस्तावना भाषण देते हुए जिला मंत्री निखिल केशरवानी ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को युवामोर्चा को पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाना होगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया और आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया। बैठक में बड़ी संख्या में युवामोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...